{"_id":"5c31ee0abdec2256c0653a85","slug":"prisoner-of-life-imprisonment-got-sick-in-baghpat-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: जिला कारागार में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: जिला कारागार में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ी
Sun, 06 Jan 2019 05:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Jan 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया। कैदी लकवे की बीमारी से ग्रसित है। उसके शरीर का एक हिस्सा कार्य नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बागपत के हितेंद्र की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी प्रदीप उर्फ पप्पू पुत्र खजान निवासी सिसाना की जिला कारागार में रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। कैदी को लकवा की शिकायत हो गई, चिकित्सकों के अनुसार लकवा होने से कैदी प्रदीप के शरीर के एक हिस्से ने कार्य करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
जेल अस्पताल से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले जमीन विवाद में प्रदीप और महिपाल उर्फ गोटी ने हितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 15 सितंबर को दोनों आरोपियों को न्यायालय में आजीवन कारावास की सजा सुनाई । दोनों आरोपी उम्र कैद की सजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन