फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principal was wandering for missing pet cat, found back after 55 hours with the help of social media

Meerut: लापता पालतू बिल्ले के लिए भटक रही थीं प्रधानाचार्य, सोशल मीडिया की मदद से 55 घंटे बाद मिला वापस

Mon, 06 Feb 2023 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Feb 2023 02:27 PM IST
सार

मेरठ के सनसिटी निवासी प्रधानाचार्य का बिल्ला दो दिन पहले लापता हो गया था। वहीं खोजने वाले को इनाम की घोषणा भी की गई थी। रविवार शाम को डोरली गांव निवासी अरविंद का फोन आते ही प्रधानाचार्य की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
Principal was wandering for missing pet cat, found back after 55 hours with the help of social media
Cat with her owner - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सनसिटी कॉलोनी से दो दिन पहले लापता हुए पालतू बिल्ले के लिए भटक रहीं प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर के लिए रविवार शाम खुशी का ठिकाना न रहा। उनके पास डोरली गांव निवासी अरविंद का फोन आया। उन्होंने बताया कि यह बिल्ला उनके यहां है। इसके बाद डॉ. नीरा वहां पहुंचीं। उनसे प्यारा बिल्ला लिया और उसे गोद में लेकर दुलारा। करीब 55 घंटे की खोजबीन के बाद यह मिला।

विज्ञापन


डॉ. नीरा मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि पालतू बिल्ले के लापता होने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को फोन पर सूचना देने की अपील की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर भी मदद मांगी। उन्होंने बिल्ला दिलाने वाले को 2100 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। यह इनाम देकर ही बिल्ला लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: फर्जी IPS बन रौब गालिब करने वाली जोया खान के घर से मिली लाल-नीली बत्ती, सामने आए नए कारनामे

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि 11 महीने पहले कॉलेज में यह बिल्ला मिला था। इसके बाद से वह उसे बच्चे की तरह पाल रही हैं। यह उनके साथ ही रहता है। खाता-पीता और सोता है। हर पल उनका ख्याल रखता है।

नेक इंसान अवार्ड से हुई थीं सम्मानित डॉ. नीरा शहर की प्रमुख समाजसेवी भी हैं। वह दुर्घटना में घायल होने वाले कई लोगों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा चुकी हैं। शनिवार को ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उन्हें नेक इंसान अवार्ड देकर सम्मानित किया था।

कल्लू कुत्ते के जन्मदिन पर केक काटा
गंगानगर आई ब्लॉक निवासी पशु प्रेमी सोनिया गौतम ने केक काटकर अपने कुत्ते का जन्मदिन मनाया। सैकड़ों आवारा कुत्तों को खाना खिलवाया।गंगानगर आई ब्लॉक निवासी सोनिया घायल पशुओं की सेवा करती हैं। वह लकवाग्रस्त कुत्ते कल्लू की पिछले कई साल से देखभाल कर रहीं हैं। उन्होंने कुत्ते का पांच जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed