फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principal Secretary took a meeting on inclusion of Cantt area in the corporation, old things were repeated

कैंट एरिया को नगर निगम में शामिल करने पर प्रमुख सचिव ने ली मीटिंग, पुरानी बातें ही दोहराई गईं

Wed, 07 Aug 2024 01:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Aug 2024 01:13 AM IST
सार

कैंट बोर्ड के सिविल एरिया को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने को लेकर प्रमुख सचिव ने मंगलवार को मीटिंग ली। इसमें फिर से वही पुरानी बातें ही दोहराई गईं। 

विज्ञापन

विस्तार


विज्ञापन
मेरठ। छावनी के सिविल क्षेत्र को नगर निगम में समाहित किए जाने की कवायद के बीच उत्तर प्रदेश के शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव सत्यप्रकाश पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके माध्यम से वर्चुअल मीटिंग में उत्तर प्रदेश के कैंट बोर्डों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की।

प्रमुख सचिव सत्यप्रकाश पटेल ने कहा कि अब नए आधार पर कैंट के सिविल एरिया के नगर निकाय में विलय की जो रिपोर्ट तैयार की जा रही है, उसमें तेजी लाई जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी उसमें समाहित किया जाए।
विज्ञापन

 

मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल इस विषय को प्रदेश और केंद्रीय मंत्रियों के सामने रख चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस संबंध में सुझाव व मांग पत्र दिए गए हैं। इसमें छावनी की जमीन के राज्य सरकार को हस्तांतरण की बात कही गई है। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि कैंट अंग्रेजों के समय से ही हैं, स्थानीय लोगों की भूमि रही है। भूमि की खरीद कैंट निर्माण के लिए नहीं की गई थी। कुछ भूमि का किराया अवश्य उनके द्वारा भूमि मालिकों को दिया जाता रहा। बाद में वह भी बंद हो गया।

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि कैंट के सिविल एरिया के साथ ही सभी बंगले, सभी स्कूल, सभी खेल मैदान, सभी गार्डन, सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे आदि सिविल प्रभाव में आने वाले भवन व क्षेत्र नगर निकाय में समाहित कर दिए जाने चाहिए। इस बैठक में भी शहरी विकास प्रमुख सचिव ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों को समाहित करते हुए समायोजन का मसौदा तैयार करने के निर्देश कैंट बोर्ड को दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed