फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principal position: Camera, Kanni and farmer will be stamped

प्रधान पद : कैमरा, कन्नी और किसान पर लगेगी मोहर

Mon, 19 Apr 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Principal position: Camera, Kanni and farmer will be stamped
प्रधान पद : कैमरा, कन्नी और किसान पर लगेगी मोहर
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों का नमूना जारी कर दिया। प्रत्याशियों को खंड विकास कार्यालय पर चुनाव चिह्न भी आवंटन किया जा चुका है। अब इन चिन्हों के सहारे ग्राम पंचायत चुनाव के अगले सात दिन प्रत्याशियों के लिए जद्दोजहद भरे होंगे। अब प्रत्याशियों की किस्मत की चाबी मतदाताओं के हाथ में है।
ग्राम पंचायत चुनाव प्रधान सीट के लिए अहम माना जाता है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए कैमरा, कन्नी, गले का हार, कोट, कार, इमली, अनाज ओसता किसान आदि चिन्हों का आवंटन किया है। प्रत्याशी मतपत्र के नमूने दिखाकर मतदाताओं को बता रहे हैं कि कौन से नंबर पर मोहर लगानी है। कुछ प्रत्याशी चुनाव चिह्न वाले पोस्टर बैनर, होर्डिंग आदि लगाने में व्यस्त हैं। कुछ प्रत्याशियों का मानना है कि आकार में उनका चुनाव चिन्ह बड़ा है, जो वृद्धों को आसानी से दिखाई देगा। वह आसानी से उनके चिह्न पर मोहर लगाएंगे। प्रत्याशियों ने लोगों को घर-घर जाकर मतपत्र के साथ संपर्क करने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

याद आने लगी पुरानी दोस्ती
चुनाव मैदान में प्रत्याशियों के उतरने और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद सभी एक दूसरे से अपनी पुरानी दोस्ती और संबंधों को निकालने लगे हैं। हाथ जोड़कर पैर छूकर जाने अनजाने में हुई गलती मानी जा रही है। आगे हर परिस्थिति में साथ देने की कसमें खाई जा रही है। लेकिन मतदाता अपनी स्थिति खुलकर स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed