फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principal of Meerut Medical College has been removed by government

मेरठ और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर गिरी गाज, वायरल हुए थे लापरवाही के ऑडियो-वीडियो

Fri, 15 May 2020 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Principal of Meerut Medical College has been removed by government
मेरठ मेडिकल कॉलेज के वार्ड का हाल - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता पर बृहस्पतिवार को गाज गिर ही गई। उनके स्थान पर कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एसके गर्ग को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। वह पहले भी प्रचार्य रह चुके हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में लगातार मरीजों की मौत और इलाज में लापरवाही, दवाई और खाने-पीने में दिक्कतों की शिकायतों के वीडियो वायरल हो रहे थे। इनकी गूंज शासन तक थी। सांसद और विधायकों ने यह मुद्दे उठाए थे। विधायक सोमेंद्र तोमर मुख्यमंत्री के संज्ञान में सारा मामला लाए थे। शहर विधायक रफीक अंसारी ने भी अपने फूफा की कोरोना से मौत होने के बाद मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर मेडिकल में हुई लापरवाही की शिकायत की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना संक्रमण से दो और मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मेडिकल में लगातार मरीजों की मौत हो रही है। इलाज में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। इस अव्यवस्था के मद्देनजर ही शासन से ओएसडी डॉ. वेदप्रकाश और केजीएमयू के प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी को यहां भेजा था। प्रमुख सचिव भी मेरठ में हैं। इनके अलावा डॉ. विनय अग्रवाल को उप प्रधानाचार्य बनाया गया है। वह फिजियोलॉजी विभाग के विभाग अध्यक्ष है।  

डॉ. आरसी गुप्ता का 21 माह का रहा कार्यकाल  
डॉ. आरसी गुप्ता का करीब 21 माह का कार्यकाल रहा। वह 20 जून 2018 को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बनाए गए थे। हालांकि अभी उन्हें नई तैनाती के बारे में नहीं बताया गया है।  


मेडिकल में मचा हड़कंप 
प्राचार्य पर कार्रवाई के बाद से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्सकों और स्टाफ में खलबली है। चर्चा है कि अब कहीं भी कोई भी लापरवाही देखी तो किसी पर भी गाज गिर सकती है।

उधर, सहारनपुर के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को भी हटा दिया गया है। अब सहारनपुर में डॉ. मरतोलिया को प्राचार्य बनाया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर मिले कोरोना के 10 नए मरीज, 284 हुई मरीजों की संख्या, लोगों में बढ़ रही दहशत

वायरल हुए थे ऑडियो और वीडियो

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज और शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के विनोद अरोड़ा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल होने और व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किए गए वीडियो से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। दोनों की बातचीत में मेडिकल के कोरोना वार्ड में डॉक्टरों के न आने से लेकर दवाई न मिलने और सफाई न होने संबंधी तमाम अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए गए थे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इन शिकायतों का निस्तारण कराने की बात कही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed