फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, New ten corona positive cases has found in the city at today

मेरठ में फिर मिले कोरोना के 10 नए मरीज, 284 हुई मरीजों की संख्या, लोगों में बढ़ रही दहशत

Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 May 2020 12:28 AM IST
सार

  • मेरठ में बृहस्पतिवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले
  • जनपद में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 284 हो गई
  • मेरठ में बृहस्पतिवार को कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई
  • कोरोना के बढ़ते कहर से लोगों में दहशत

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, New ten corona positive cases has found in the city at today
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के कहर से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। शहर में 10 नए संक्रमित भी मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 284 पहुंच गई। इसमें 79 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 17 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में तीन रजबन के हैं, जो कि बुजुर्ग महिला के परिवार से हैं, जिनकी बुधवार को अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। एक मरीज कुशल कॉलोनी का रहने वाला है, तीन शाहपीर गेट के कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति के परिवार से हैं, जबकि तीन मरीज इमलियान मोहल्ले के हैं, यह भी पुराने संक्रमित मरीज के परिवार से हैं। इस तरह परिवार के परिवार को कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। उनके घरों पर ताले लटक गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मेरठ में बुधवार को छठी वाहिनी पीएसी के चार जवानों, सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो और रोहटा की एक साल की बच्ची समेत 12 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत भी हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। आज मरने वालों में ईश्वरपूरी की फूल मंडी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग थे, जिनका 11 मई से लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: मुंबई से आया मछली विक्रेता निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, शामली में भी नया केस

रात दो बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं दूसरा मृतक अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक है, जिसे एक मई को दिल्ली रेफर किया गया था। वह लोकनायक अस्पताल में भर्ती था।

युवक के परिजनों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें मौत की जानकारी हुई। उनका आरोप है कि युवक की मौत 10 मई को ही हो गई थी, इसके बावजूद न तो उन्हें जानकारी दी गई और न ही मेरठ के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की तरफ से कुछ बताया गया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर देख दहल गया दिल, मजदूरों के खून से सनी थी सड़क, तस्वीरें बयां कर रही मौत का दर्द

युवक के परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले से ही मौत की आशंका थी। तीन दिन से वे युवक से फोन पर बात नहीं कर पा रहे थे। शहर विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को प्रमुख सचिव से भी इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शव को दिल्ली से मेरठ लाने की अनुमति भी नहीं मिल रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed