फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principal accused of rape still absconding

UP: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला प्रधानाचार्य अभी तक फरार, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Wed, 14 Dec 2022 05:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 05:23 PM IST
सार

Meerut News : 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला प्रधानाचार्य अभी तक फरार है। हालांकि उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Principal accused of rape still absconding
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित राजकीय स्कूल का है। यहां पढ़ने वाली कक्षा दस की छात्रा प्रधानाचार्य के साथ शैक्षिक भ्रमण पर मथुरा वृंदावन गई थी। वहां से लौटने के 17 दिन बाद छात्रा ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर दुष्कर्म का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जानकारी होने पर शिक्षा विभाग के आधिकारियाें ने आरोपी प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि छात्रा के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया गया था। हालांकि छात्रा बयान देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंची। थाना पुलिस छात्रा के बयान कराने के लिए सोमवार को गांव पहुंची थी। लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस छात्रा के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। वहीं फरार चल रहे आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

छात्रा के बयान ही मुकदमे का आधार
चर्चा है कि प्रधानाचार्य और छात्रा के परिजनों में समझौते की बात चल रही है। पुलिस का कहना है कि अगर छात्रा कोर्ट में अपना बयान नहीं बदलती है तो प्रधानाचार्य पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बयान बदलने पर मुकदमे का आधार समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात

अभी फरार है प्रधानाचार्य
आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उसकी लोकेशन पता कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल प्रधानाचार्य फरार है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed