{"_id":"6a9072e7bcd5b2ae63027357","slug":"principal-accused-of-misconduct-and-harassment-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113282-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रधानाचार्य पर अभद्रता व उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रधानाचार्य पर अभद्रता व उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
- शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर शिक्षक के उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कॉलेज के शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मेरठ स्थित डीआईओएस कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता अरविंद कुमार विजयी व अन्य अध्यापक शामिल रहे।
शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य द्वारा रसायन विज्ञान प्रवक्ता अरविंद कुमार विजयी के साथ की गई गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, मानहानि और मानसिक उत्पीड़न के प्रकरण से अवगत कराया। शिक्षकों का कहना था कि इस संबंध में पूर्व में थाना प्रभारी को भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ कार्यालय में कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक अमित कुमार से भी भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं। प्राधिकृत नियंत्रक ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वह सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।