{"_id":"671c19113e22a2ce75051a84","slug":"prime-minister-will-perform-virtual-bhoomi-pujan-of-esi-hospital-on-29th-meerut-news-c-14-1-mrt1002-690162-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रधानमंत्री 29 को ईएसआई अस्पताल का वर्चुअल भूमि पूजन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रधानमंत्री 29 को ईएसआई अस्पताल का वर्चुअल भूमि पूजन करेंगे
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्तूबर को मेरठ स्थित कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ईएसआई) का वर्चुअल भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए सांसद अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच पर 148 करोड़ रुपये की लागत से कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लंबे समय से केंद्र सरकार से मांग की जा रही थी और केंद्र सरकार ने अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दे दी थी। अब अस्पताल के भूमि पूजन की तिथि भी तय हो गई है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने भी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर अस्पताल के भूमि पूजन के शीघ्र आयोजन का अनुरोध किया था। सांसद के मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सांसद अरुण गोविल के पत्र के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई हुई, जिसके बाद प्रधानमंत्री को वर्चुअल भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया गया।
शुक्रवार शाम को कर्मचारी राज्य बीमा निगम नोएडा के निदेशक नरेंद्र मोहन ओझा और स्थानीय कार्यालय के प्रबंधक नीरज गुप्ता ने सांसद अरुण गोविल से भेंट की और उन्हें भूमि पूजन कार्यक्रम के निमंत्रण से अवगत कराया। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल श्रमिकों की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त करेगा।