फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Modi will target West UP by inaugurating Rapid and Metro in Meerut.

Meerut News: मेरठ में रैपिड व मेट्रो का उद्घाटन कर वेस्ट यूपी को साधेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Tue, 07 Oct 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi will target West UP by inaugurating Rapid and Metro in Meerut.
मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड और मेरठ के अंदर मेट्रो ट्रेन चलने के लिए तैयार है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आकर इसे हरी झंडी दिखाने की प्रतीक्षा की जा रही है। दीपावली के आसपास प्रधानमंत्री का मेरठ दौरा होने की संभावना है। रैपिड व मेट्रो ट्रेन का संचालन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री द्वारा जनसभा को भी संबोधित करने की संभावना है। इस जनसभा में विकास की बयार बहाकर प्रधानमंत्री वेस्ट यूपी के कई जिलों को साधेंगे।
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली की राह और अधिक आसान होने जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए पहले ही सड़क मार्ग से बहुत समय में मेरठ से दिल्ली आना-जाना हो रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक व आवासीय योजनाएं विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। अब रैपिड ट्रेन के जरिए मेरठ से दिल्ली पहुंचना अधिक आसान हो जाएगा। अभी मेरठ साउथ से अशोक विहार तक रैपिड ट्रेन के जरिए लोग सफर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ आकर मोदीपुरम से सराय काले खां तक रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। इसके साथ ही मेरठ शहर के अंदर मेट्रो का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा काफी समय से प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को लेकर तैयारी की जा रही है। अब दीपावली के आसपास प्रधानमंत्री का मेरठ दौरा होने की संभावना है। रैपिड व मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के साथ ही मेरठ में प्रधानमंत्री की जनसभा होने के भी आसार है। फाइनल कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता पीएमओ और प्रदेश नेतृत्व की ओर ताक रहे हैं। दरअसल पीएमओ से भाजपा के प्रदेश कार्यालय को प्रधानमंत्री के दौरे का आधिकारिक पत्र जारी किया जाता है। प्रदेश कार्यालय से मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है। क्षेत्र से महानगर या जिला इकाई को आधिकारिक जानकारी मिलती है। पीएमओ से प्रशासन को सीधे ही कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है। भाजपा नेता आधिकारिक कार्यक्रम के लिए पीएमओ के पत्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed