{"_id":"605f956c8ebc3edc0649cd6a","slug":"prime-claimant-announced-distribution-of-ration-free-of-cost-other-claimants-complained-to-sdm-sardana-news-mrt5320312197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के दावेदार ने की राशन मुफ्त बंटवाने की घोषणा, अन्य दावेदारों ने एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के दावेदार ने की राशन मुफ्त बंटवाने की घोषणा, अन्य दावेदारों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

सरधना। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए दावेदारों ने प्रलोभन देना शुरू कर दिया है।
क्षेत्र के मढियाई गांव में प्रधान पद के एक दावेदार की ओर से इस माह का राशन मुफ्त बंटवाने की घोषणा की शिकायत अन्य दावेदारों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से की है। एसडीएम ने मामले की जांच कराने और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार यहां एक प्रधान पद के दावेदार और उसके समर्थकों ने घर-घर जाकर इस बार का राशन मुफ्त में देने की बात कही है। जानकारी होने पर अन्य दावेदारों ने राशन डीलर से संपर्क किया। दुर्वेशपुर निवासी राशन डीलर शहजाद का कहना है कि एक व्यक्ति ने राशन का सारा पैसा देने के लिए उनसे संपर्क किया था। गांव के पूर्व प्रधान अकरम खान का कहना है कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की जाएगी।