फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Primary teachers will protest at BSA offices on 16th

16 को बीएसए दफ्तरों पर प्रदर्शन करेंगे प्राथमिक शिक्षक

Mon, 08 Sep 2025 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 08 Sep 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers will protest at BSA offices on 16th
टीईटी अनिवार्यता को लेकर लखनऊ में हुई संगठन की बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने का विरोध तेज हो गया है। रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आपात बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक से लौटकर संगठन के मेरठ जिलाध्यक्ष राकेश तोमर ने बताया कि बैठक में 16 सितंबर को सभी जिलों में बीएसए कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि टीईटी और बिना टीईटी शिक्षकों की विस्तृत जानकारी तत्काल इकट्ठा की जाएगी इसके बाद शिक्षक संघ सुप्रीम कोर्ट व भारत सरकार के सामने अपना पक्ष रखेगा। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के सामने करो या मरो वाले हालात हैं। यदि अध्यापक दस्तावेज और तथ्य तैयार रखेंगे तो संगठन मजबूती से कानूनी और लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगा। किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतनी है। वह अपनी आवाज पूरी ताकत से उठाएंगे। प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed