फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Primary teachers opened front against Rajpura BEO

Meerut News: प्राथमिक शिक्षकों ने रजपुरा बीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 11 Mar 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers opened front against Rajpura BEO
मेरठ। जनपद के प्राथमिक शिक्षकों ने रजपुरा के खंड शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न के आरोप लगाकर मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को बीएसए से वार्ता के दौरान बीईओ को रजपुरा ब्लॉक से हटाने की मांग की। बीएसए ने शिक्षकों को बीईओ को अप्रैल माह में हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार और मंत्री सविता शर्मा ने 27 फरवरी को बीएसए से शिकायत करके खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा पर शिक्षकों के मानसिक उत्पीड़न, शोषण एवं प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीईओ द्वारा महिला शिक्षकों के बाल्यकालीन अवकाश को अग्रसारित नहीं किया जा रहा। वेतन एरियर को भी लंबे समय तक अपने पटल से अग्रसारित नहीं किया जाता है। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बीएसए से बीईओ को रजपुरा ब्लॉक से हटाने की मांग की गई है। बीएसए ने वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने का हवाला देकर अप्रैल में हटाने का आश्वासन दिया है। बीएसए आशा चौधरी का कहना है कि शिक्षकों व बीईओ में आपसी मतभेद है।
विज्ञापन

बीईओ ने 17 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
शास्त्रीनगर निवासी सिद्धांत कुमार की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा ने 17 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने शिकायत में संलग्न फोटो के आधार पर कहा है कि यह शिक्षक 14 दिसंबर 2024 को सरकारी स्कूल इंचौली, 16 दिसंबर 2024 को सरकारी स्कूल मंसूरी, 17 दिसंबर 2024 को सरकारी स्कूल राली चौहान व 22 जनवरी 2025 को सरकारी जूनियर हाईस्कूल किनानगर में विद्यालय समय में उपस्थित रहे। इस अनियमितता व पदीय दायित्वों की विफलता के संबंध में बीईओ ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस बारे में बीईओ रजपुरा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed