फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priest climbed 50 feet tall tree in Lalkurti

लालकुर्ती में 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया पुजारी

Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Priest climbed 50 feet tall tree in Lalkurti
लालकुर्ती में 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया पुजारी
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में करीब 50 फीट ऊंचे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़कर हनुमान भक्त पुजारी ने शुक्रवार सुबह लोगों के होश उड़ा दिए। पुजारी को नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा था कि शाखा टूट गई। गनीमत रही कि पुजारी पेड़ की निचली शाखाओं में फंस गए, अन्यथा उनकी जान मुश्किल में पड़ सकती थी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें उतारने के बाद प्राथमिक उपचार दिलाया गया। परिजनों ने बताया कि पुजारी मानसिक रूप से बीमार हैं।
लालकुर्ती के सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित लोचन प्रसाद शिव हनुमान मंदिर की जिम्मेदारी अजय पंडित पुजारी संभालते हैं। वह मंदिर परिसर में बने एक क्वार्टर में रहते हैं। शुक्रवार सुबह पुजारी एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर जा चढ़े। उन्हें इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देखकर लोगों में खलबली मच गई। सूचना पाकर लालकुर्ती पुलिस आ गई। पुजारी को समझाते हुए नीचे उतारने का प्रयास किया गया। दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने तैयारी शुरू कर दी। तभी अचानक पेड़ की शाखा टूट गई। गनीमत रही कि पुजारी निचली शाखाओं में अटक गए। बाद में पुलिस की मदद से टहनियों में फंसे पुजारी को नीचे उतारा गया। उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

लालकुर्ती पुलिस ने पुजारी के परिजनों से बात की तो पता चला कि वह पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार हैं। सिर में पट्टी होने के बाद पुजारी ने लोगों से चाय मांगी और फिर चाय पीकर खुद ही घर चले गए। कुछ लोगों ने इसे हनुमान भक्त होने का असर भी बताया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों को निगरानी करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed