{"_id":"679f1ff6a733a185580df9c2","slug":"pressed-the-liquor-bottle-in-his-stomach-foot-slipped-and-the-bottle-broke-and-entered-his-stomach-death-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: घरवालों को देखकर अंटी में दबाई शराब की बोतल... पैर फिसला और बोतल टूटकर पेट में घुसी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घरवालों को देखकर अंटी में दबाई शराब की बोतल... पैर फिसला और बोतल टूटकर पेट में घुसी, युवक की मौत
Sun, 02 Feb 2025 01:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:04 PM IST
सार
गांव कुशावली निवासी सुधीर के बेटे की घुड़चढ़ी हो रही थी। हिमांशु से किसी ने शराब की बोतल मंगाई। परिवार के किसी सदस्य को देखकर उसने अंटी में बोतल लगा दी। उसका पैर फिसल गया और वह पेट के बल गिरा।
विज्ञापन
हिमांशु की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव कुशावली में शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान गिरने पर पेट में शराब की बोतल घुसने से 22 वर्षीय युवक मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली निवासी सुधीर के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। मंढ़ा के बाद शनिवार देर रात घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी में हिमांशु पुत्र संजीव से किसी ने शराब की बोतल मंगाई। वह घर पर शराब की बोतल लेने गया। जब वह घर से निकला तो परिवार के किसी सदस्य को देखकर उसने अंटी में शराब की बोतल लगा दी। वह नल पर पैर रखकर दीवार से कूदने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पेट के बल गिरा। अंटी में लगी शराब की बोतल टूटकर उसके पेट में घुस गई। पेट में शराब की बोतल घुसने से वह लहुलुहान हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। परिजनों ने घुडचढ़ी का प्रोग्राम बीच में ही रोककर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजन युवक के शव को लेकर घर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को सुधीर के बेटे की बारात जानी थी। फिलहाल बारात भी नहीं गई। गमगीन महौल में बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।