{"_id":"5d94ef888ebc3e017b4bfba3","slug":"press-one-click-get-the-details-of-pm-samman-nidhi-meerut-news-mrt446489172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक दबाओ, पीएम सम्मान निधि का ब्योरा पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक दबाओ, पीएम सम्मान निधि का ब्योरा पाओ
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर किसान परेशान हैं। किसी की किस्त खाते में नहीं पहुंची तो किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, तमाम समस्याओं को लेकर किसान कृषि विभाग के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब उन्हें इसकी कोई जरूरत नहीं है, वे घर बैठे पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के मोबाइल नंबरों पर मेसेज कर से सूचना दी जा रही है। इसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए सरकार ने पीएम किसान की वेबसाइट बनाई है। ये वेबसाइट पीएम किसान डॉट जीओवी डॉट इन के नाम से है। इसमें सम्मान निधि के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इसे खोलने पर सबसे दाएं ओर फार्मर कॉनर नजर आएगा। इसमें क्लिक करने पर तीन ऑप्शन खेलेंगे। ऑप्शन एक एडिट आधार डिटेल का है। इसमें यदि किसी किसान का आधार कार्ड के अनुसार सम्मान निधि के आवेदन में दी गई जानकारी गलत है तो इस ऑप्शन में जाकर उसे ठीक कर सकता है। इसमें ठीक होते ही उनकी एंट्री सही हो जाएगा और सम्मान निधि नहीं अटकेगी।
दूसरा ऑप्शन न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन का है। यदि किसी किसान को रजिस्ट्रेशन कराना है तो उसे न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर जाना होगा। उसमें एक फार्म खुलेगा। उसमें कुछ साधारण जानकारियां मांगी जाएंगी, उन्हें भरने के बाद सभी एंट्री चेक कर लिए इसके बाद ही उसे ओके कर दें इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
विज्ञापन
तीसरा ऑप्शन बेनिफिशियरी स्टेटस की है। इसमें किसान को अपना आधार कार्ड, बैंक खाता या मोबाइल नंबर डालना होगा। जिस पर उसका पूरा चिट्ठा खुल जाएगा। इसमें सम्मान निधि के लिए आवेदन कर चुके किसान अपने बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं कि उनके आवेदन पर वर्तमान में क्या स्थिति है। उसका आवेदन प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को भेजा जा चुका है या नहीं। उनके ओके डाटा पर भुगतान की क्या स्थिति है। उनका भुगतान किस वजह से रुका है। यह तमाम चीजें इस ऑप्शन में देेखी जा सकती हैं।
डेढ़ महीने में पंजीकरण हुआ तो चिंता ना करें
मंत्रालय ने बताया कि जिन किसानों ने करीब डेढ़ महीने पहले अपना पंजीकरण कराया है और उनका विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध ना हो तो ये किसान चिंता ना करें, जैसे ही प्रदेश सरकार भारत सरकार को किसान का विवरण भेज देगी उनका पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।
सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ये व्यवस्था की है। किसान अब वेबसाइट से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पूरी जानकारी ले सकता है। किसान खुद या जनसेवा केंद्र में जाकर वेबसाइट पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। उन्हें बार बार विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। - शिव कुमार केसरी, कृषि उपनिदेशक
इसे कृपया इंगलिश में प्रकाशित करने का कष्ट करें -
पीएम किसान डॉट जीओवी डॉट इन