फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Presiding officers and employees are also a big challenge to protect themselves from the corona

पीठासीन अधिकारी और कर्मचारियों कोरोना से खुद को सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती

Mon, 26 Apr 2021 03:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
Presiding officers and employees are also a big challenge to protect themselves from the corona
पीठासीन अधिकारी और कर्मचारियों कोरोना से खुद को सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती
विज्ञापन

हस्तिनापुर। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी कोरोना से बचाव का हर संभव प्रयास कर रहे है लेकिन पंचायत चुनाव के बीच चुनाव संपन्न कराने वाले पीठासीन अधिकारी और कर्मचारियों के लिए खुद को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती है।
रविवार को सभी ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधी सामग्री देकर रवाना किया गया। इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखाई नहीं दिया। अधिकारी हो या कर्मचारी काम के बोझ तले कोरोना गाइडलाइन की धज्ज्यिां उड़ाते नजर आए। वहीं कुछ कर्मचारियों ने तो परिजनों के हाथ कोरोना की रिपोर्ट भिजवाकर स्वयं को मतदान कराने से अलग कर लिया, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना मजबूरी है। पुलिस प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लगातार संकट के सिपाही बनकर मैदान में डटे हैं। हालांकि प्रशासनिक दावों की बात करें तो कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए ही चुनाव संपन्न कराने की बात कही जा रही है। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर रविवार को जो नजारा देखा गया वह सभी प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से कर्मचारी और अधिकारियों को कोरोना बचाव से संबंधी गल्वज, मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किया गया। कोरोना महामारी के बीच स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और दूसरों से कराना कर्मचारियों के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

देर रात तक चलती रही झूठी अफवाह
हस्तिनापुर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का आज मतदान होगा। प्रत्याशी लगातार चुनाव-प्रचार करने में जुटे हुए है। कोई सोशल मीडिया पर सक्रिय है तो कोई घर-घर जाकर ही मतदान अपने पक्ष में करने की अपील कर रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी द्वारा बनाए गए समर्थकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर देर रात तक धड़ाधड़ मेसेज वायरल होते रहे। जिसमें प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा लिखा गया कि जिला पंचायत का वह सदस्य उनके पक्ष में बैठ गया है तो ऐसे ही मेसेज व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किए कि उक्त ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशी उनके प्रधान पक्ष के प्रत्याशी के समर्थन में बैठ गए हैं जिसका जोरदार स्वागत किया गया है। ऐसी झूठी अफवाहों ने प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed