{"_id":"67159d3bab845b0ad10d2774","slug":"president-of-jagriti-vihar-trade-association-beaten-up-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123256-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जागृति विहार व्यापार संघ से अध्यक्ष को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जागृति विहार व्यापार संघ से अध्यक्ष को पीटा
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार व्यापार संघ के अध्यक्ष से अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जागृति विहार व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जागृति विहार सेक्टर-8 में रहते हैं। वह सरकारी ठेकेदार भी हैं। इसी सेक्टर में 550 गज जमीन है, जिस पर पवन कुमार के दो प्लॉट के अलावा चार अन्य लोगों के प्लॉट भी हैं। बताया जाता है कि एक पड़ोसी ने पवन की नौ इंच की दीवार पर अपनी चार इंच की दीवार बना दी। पांच माह पहले इसको लेकर विवाद हुआ था। पवन कुमार रविवार सुबह अपनी जमीन पर लिंटर डालने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने मिस्त्री व मजदूर लगा रखे थे। इसी दौरान पड़ोसी वहां एकत्र होकर आ गए। उन्होंने एक मजदूर को थप्पड़ मार दिया। पवन कुमार ने विरोध किया तो वह उनकी भी पिटाई कर दी। उनके बेटे ने संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता को घटना बताई, जिन्होंने एसपी सिटी से बात की। एसपी सिटी की फटकार के बाद मेडिकल थाना पुलिस ने पवन कुमार के बेटे से तहरीर ली। एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।