{"_id":"5e3492878ebc3e4b2b120bcf","slug":"president-addressed-to-nation-say-about-expressway-meerut-news-mrt466617648","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण में शामिल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण में शामिल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। संसद के सेंट्र्रल हॉल में बजट अभिभाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश में हो रहे विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का विस्तार तेजी से हो रहा है। उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया। कहा कि इन एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-एनसीआर से जुड़े निवासियों को सुविधा हुई है। शहरों में बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
इसके बाद राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’ पर भी ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा ‘दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे तथा ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से दिल्ली और एनसीआर के निवासियों को बहुत सुविधा हुई है। इस ट्वीट के बाद 100 से ज्यादा ट्विटर यूजर्स ने इसे रि-ट्वीट किया। वहीं, 400 से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया। वहीं, अपने बजट अभिभाषण ने रामनाथ कोविंद ने कहा कि गंगा नदी में बड़े ट्रांसपोर्ट कारगो और जल मार्ग का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा 18 शहरों को मेट्रो के साथ जोड़ा गया है। 670 किमी में मेट्रो चल रही हैं। वहीं, 930 किमी में नई लाइनों का निर्माण जारी है। राष्ट्रपति ने छोटे शहरों को हवाई जहाज से जोड़ने वाली उड़ान योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से 35 लाख लोग हवाई यात्रा कर चुके हैं। बता दें, इस योजना से लाभ पाने का मौका मेरठ को भी मिल सकता है। इस योजना पर तेजी से काम चल रहा है।