फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   preshan hai kisan, jald kre gnne ka bhugtan

परेशान हैं किसान, जल्द करें गन्ने का भुगतान

Mon, 30 Jul 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Jul 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
preshan hai kisan, jald kre gnne ka bhugtan
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए सपाइयों ने रविवार को छह चीनी मिलों के गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, जो सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चला। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं, जल्द से जल्द गन्ने का भुगतान कराया जाए। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा वादे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने गन्ना भुगतान के लिए 14 दिन का वादा था, मगर अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं हो सका है। प्रदेश में आर्थिक तंगी के चलते कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। नंगलामल शुगर मिल पर पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, विधायक रफीक अंसारी जिला पंचायत सदस्या और ब्लॉक प्रमुख आदि रहे। किनौनी शुगर मिल के गेट पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, अमित यादव, रविंद्र प्रेमी, तस्सवुर अली, सम्राट मलिक आदि रहे। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पर महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, गन्ना समिति के चेयरमैन शशांक चौधरी, नितिन कसाना, आदिल सिद्दीकी, डॉ. कय्यूम, ताराचंद शास्त्री मौजूद रहे। सकौती शुगर मिल पर धरने में युवजन सभा जिलाध्यक्ष सैयद रिहानुद्दीन, वीर सिंह खटीक, अनीता मिलन, जावेद रुहासा आदि रहे। दौराला शुगर मिल पर गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी, गौरव चौधरी, मंजूर मलिक, मुमताज अली आदि रहे। मवाना शुगर मिल पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, अतुल प्रधान, कृष्णपाल यादव, सचिन गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह की गई मांगें 
वर्तमान में प्रदेश में गन्ना किसानों का करीब 15 हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है, भुगतान तत्काल कराया जाए।
14 दिनों में भुगतान न होने की स्थिति में ब्याज सहित गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए।
भारत सरकार द्वारा 275 रुपये प्रति क्विंटल उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) घोषित लागत के हिसाब से कम है, इसकी दर में वृद्धि की जाए।

छह चीनी मिलों पर 863 करोड़ रुपये बकाया : सपा जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मेरठ जिले की चीनी मिलों पर 863 करोड़ रुपये बकाया है। मवाना शुगर मिल पर 229 करोड़, दौराला मिल पर 105 करोड़, सकौती चीनी मिल पर 17 करोड़ रुपये, किनौनी चीनी मिल पर 310 करोड़ रुपये, मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल पर 44 करोड़ रुपये और नंगलामल चीनी मिल पर 158 करोड़ रुपये बकाया हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed