{"_id":"5f7b6ea08c6f92443735a501","slug":"presentation-of-the-kavad-canal-track-project-in-lucknow-today-can-be-given-the-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लखनऊ में होगा कांवड़ नहर पटरी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन, मिल सकती है हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लखनऊ में होगा कांवड़ नहर पटरी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन, मिल सकती है हरी झंडी
Tue, 06 Oct 2020 12:36 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ नहर पटरी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक बार फिर 111 किमी कांवड़ नहर पटरी के बनने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव वित्त प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन देखेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए रिपोर्ट तैयार की है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट में आने वाली लागत, इससे होने वाले लाभ आदि को दिखाया जाना है।
विज्ञापन
इस कांवड़ नहर पटरी के बन जाने के बाद गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर को बड़ा लाभ होगा। हर वर्ष होने वाली कांवड यात्रा से पहले इस प्रोजेक्ट की याद आती है, लेकिन फिर प्रोजेक्ट फाइलों में दबकर रह जाता है। इस बार खुद शासन ने इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
चेतावाला पुल के लिए भी बुलाई बैठक
वहीं, बुधवार को मेरठ से चांदपुर को जोड़ने वाले चेतावाला पुल के लिए भी अपर मुख्य सचिव वित्त ने बैठक बुलाई है। इसमें प्रोजेक्ट के निर्माण में होने वाले धन की कमी को दूर करने के लिए वार्ता की जानी है। इस सेतु के निर्माण से हस्तिनापुर से चांदपुर जाने के लिए लगभग 50 किमी लंबाई की बचत होगी। इसकी रिपोर्ट भी लोक निर्माण विभाग ने विस्तार से तैयार की है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/