फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prepration for new TP nagar

बोर्ड बैठक में रखा जाएगा न्यू टीपीनगर का प्रस्ताव

Wed, 27 Nov 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
prepration for new TP nagar
मेरठ।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक बार फिर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर करने पर विचार किया जा रहा है। आगामी छह दिसंबर को एमडीए की बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है। पिछले कई सालों से इस पर कवायद चल रही है, लेकिन किसानों के साथ जमीन के रेट पर बात नहीं बन पा रही है।
मेरठ विकास प्राधिकरण बागपत रोड स्थित पांचली खुर्द में करीब 3.60 लाख वर्ग मीटर जमीन पर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने की तैयारी में है। हालांकि, महंगी जमीन के कारण ट्रांसपोर्टरों ने कई बार यहां आने से मना कर दिया था। पिछले सप्ताह कमिश्नर की बैठक में मेरठ महायोजना में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए थे। कमिश्नर अनीता मेश्राम ने एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय से किसानों के साथ बैठक कर इसके समाधान के लिए कहा था। जिससे शहर की जनता को दिल्ली रोड पर जाम से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन

भू-अर्जन के लिए 17 करोड़ हुए थे जारी
तत्कालीन एमडीए सचिव कुमार विनीत के समय पांचली खुर्द में भू-अर्जन के लिए 17 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। किसानों और ट्रांसपोर्टरों की आपस में सहमति न होने की वजह से इस धनराशि को लौटा दिया गया था। इसके बाद उपाध्यक्ष साहब सिंह के समय में भू-अर्जन पर रोक लगाते हुए मामले को टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेगा लाभ
ट्रांसपोर्ट नगर के शहर से बाहर होने पर कई राज्यों से आने वाले ट्रकों का संचालन दिल्ली रोड से दूर हो जाएगा। दिल्ली रोड पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा। बागपत रोड पर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर बनने के बाद दिल्ली, देहरादून जाने वाले ट्रक शहर से बाहर से ही गुजर जाएंगे।

वर्जन==
इस संबंध में कई वर्ष पहले कवायद शुरू की गई थी। किसानों से वार्ता भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। अब अगर एक बार फिर कवायद शुरू होती है तो अच्छा होगा -कमल ठाकुर, महामंत्री, रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed