फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparing to run more than hundred buses on long routes

लंबे रूटों पर सौ से अधिक बसें चलाने की तैयारी

Thu, 12 Nov 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Preparing to run more than hundred buses on long routes
मेरठ। रोडवेज का दीवाली अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत यात्रियों को त्योहार पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेरठ रोडवेज रीजन ने लंबे रूटों पर 100 से ज्यादा अतिरिक्त बस लगाने की तैयारी की है। वहीं, लोकल रूटों पर फेरे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज का अभियान 12 से 23 नवंबर तक चलेगा। मेरठ रीजन के सोहराबगेट डिपो के एआरएम राजीव यादव ने बताया कि मेरठ से लखनऊ और गोरखपुर के लिए दस बसें चलाई जाएंगी। मेरठ से इलाहाबाद के लिए दो, आगरा के लिए चल रही 25 बसों की ट्रिप बढ़ाकर 50 कर दी हैं। बरेली के लिए भी 50 फेरे रखे हैं। बुलंदशहर के लिए 110 फेरे तय किए हैं। वहीं, मेरठ डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 104 बसों की व्यवस्था की है। ये बसें कश्मीरी गेट और आनंद विहार से वाया मेरठ होते हुए देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, बिजनौर चलेंगी। मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, इटावा, अलीगढ़, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बदायूं के अतिरिक्त लोकल रूटों के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। एआरएम भैसाली डिपो राजेश कुमार ने बताया कि उनके डिपो की कौशांबी, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, गाजियाबाद आदि चलने वाली बसों के जरूरत के अनुसार फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed