फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations underway to renovate the filthy pond in Dungar village

Meerut News: डूंगर गांव में गंदगी से अटे तालाब के जीर्णोद्धार की तैयारी

Mon, 30 Mar 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to renovate the filthy pond in Dungar village
- भूगर्भ जल विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डूंगर गांव के गंदगी से अटे तालाब को जीर्णोद्धार कराने की मांग पर सोमवार को भूगर्भ जल विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया और तालाब का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तालाब को कार्य योजना में शामिल कर जीर्णोद्धार करने का प्रयास किया जाएगा।
गांव डूंगर की प्रधान आशा सांगवान ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन के दौरान अपने गांव के तालाब को अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार कराने की मांग की थी। शासन से आदेश मिलने के बाद विभाग की टीम तालाब का जायजा लेने के लिए सोमवार को गांव पहुंची। टीम में शामिल ब्लॉक प्रभारी पंकज जैन ने तालाब की डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थिति का निरीक्षण किया और गंदगी से भरे होने पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तालाब के प्राक्कलन तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को अमृत सरोवर योजना में शामिल करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी। बजट जारी होने के बाद तालाब को प्राथमिकता पर जीर्णोद्धार कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामकुमार, संजय बावरा, सोबरन, सोराज सिंह, गौरव, भगवत शर्मा, मुकेश सहरावत, दिनेश, रामवीर, सतीश और ब्रजवीर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed