{"_id":"6932e4a611cb44bcf30c9bfb","slug":"preparations-underway-to-build-a-memorial-in-memory-of-the-brave-soldier-in-dabthuwa-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110625-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दबथुवा में वीर सैनिक की याद में स्मारक बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दबथुवा में वीर सैनिक की याद में स्मारक बनाने की तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरूरपुर ब्लॉक के गांव दबथुवा में वीर सैनिक शहीद सोहनवीर सिंह के सम्मान में शहीद स्मारक का निर्माण जल्द होने जा रहा है। खंड विकास अधिकारी सरूरपुर खुर्द रामकिशोर ने एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर को पत्र प्रेषित कर स्मारक के निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन और अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया है।
जिलाधिकारी को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन आईएन राकेश शुक्ला की ओर से पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें स्मारक निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। ग्राम पंचायत दबथुवा के सचिव ने अपनी आख्या में बताया कि प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटाने और सही चिह्नांकन के बाद ही स्मारक निर्माण की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। खंड विकास अधिकारी ने पत्र में मुख्य विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिलिपि भेजते हुए स्मारक निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र गति देने का अनुरोध किया है। तहसीलदार कार्यालय भी इस कार्य में सहयोग कर रहा है।