फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for UP examination completed at many centers

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कई केंद्रों पर तैयारी पूरी

Fri, 10 Jan 2020 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Preparations for UP examination completed at many centers
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कई केंद्रों पर तैयारी पूरी
विज्ञापन

खरखौदा। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से होनी है। इस समय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। जिस स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। उनके लिए बोर्ड से कई मानक तय किए गए हैं। क्षेत्र के कई कॉलेजों ने उस मानक को पूरा कर लिया है तथा कई केंद्र अब भी तैयारी में पीछे हैं।
इस वर्ष 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा होनी है। जिन स्कूल एवं कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। उनके लिए बोर्ड से कई मानक भी तय किए हैं। जिसमें परीक्षा केंद्रों की मुख्य मार्ग से दूरी, परीक्षा कक्ष में बैठने के लिए फर्नीचर की उचित व्यवस्था, निगरानी के लिए प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटी कैमरे, सर्दी के मौसम होने के कारण परीक्षा कक्ष में उचित खिड़की, दरवाजों की व्यवस्था, बिजली, पेयजल, शौचालय समेत अन्य कई मानकों से गुजरना है। जिन स्कूलों एवं कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी को सूचना भेज दी गई है। खरखौदा क्षेत्र के गांव जाहिदपुर स्थित पंडित बख्शीदास स्मारक इंटर कॉलेज, खरखौदा के जनता इंटर कॉलेज, खरखौदा के ही स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज व गांव अतराड़ा के किसान मजदूर इंटर कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी विद्यालयों में इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा होगी। जिसमें पंडित बख्शीदास इंटर कॉलेज और किसान मजदूर इंटर कॉलेज व कस्बा के स्वामी कल्याण कन्या इंटर कॉलेज में सभी तैयारियां पूर्ण हैं। इन विद्यालयों में फर्नीचर, खिड़की, दरवाजे, रोशनी सहित तैयारी तो पूर्ण हैं लेकिन इन विद्यालयों में दो के बजाय एक-एक कैमरा लगा है। वहीं, खरखौदा कस्बा का सबसे पूरा एवं क्षेत्र का सबसे बड़ा विद्यालय जनता इंटर कॉलेज में व्यवस्था सबसे अधिक खराब है। जहां अभी तक न तो किसी भी कक्ष में कैमरा लगाया गया है। किसी भी कक्ष में उचित फर्नीचर भी नहीं है, किसी भी कक्ष में खिड़की नहीं है। किसी भी कक्ष में अभी तक रोशनी का प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि फर्नीचर के लिए प्रबंधक से मांग की गई है। कैमरे व बल्ब को परीक्षा के समय ही लगाया जाएगा। वहीं, खिड़की लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed