{"_id":"69820f8253fa95e51608a4c5","slug":"preparations-for-up-board-exams-begin-cctv-cameras-to-monitor-meerut-news-c-72-1-mct1014-148269-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
- डीआईओएस ने दसवीं और बारहवीं के लिए 98 केंद्र व्यस्थापकों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बोर्ड में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 12 मार्च तक संचालित की जाएंगी। परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार को जिले के 98 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित रहे केंद्र व्यवस्थापकों को लेकर नाराजगी जताई गई।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की भी व्यवस्था की जाए। केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने से तीन दिन पहले से स्ट्रांग रूम स्थापित कर लिया जाए। यह स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य के कक्ष से अलग होगा। इसमें 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा चालू रहेगा। डीवीआर की रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों की अनिवार्य होगी। स्ट्रांग रूम की रिकार्डिंग और संपूर्ण परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। परीक्षा केंद्र पर कम से कम 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक व स्टाफ बाह्य विद्यालयों से नियुक्त किए जाएंगे।
विषय शिक्षक की नहीं लगेगी ड्यूटी
परीक्षा में विषय संबंधित अध्यापक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। कुछ कक्षों में स्वकेंद्र प्राप्त छात्राओं की मिश्रित रूप से बैठने की स्थिति में यह व्यवस्था लागू होगी। यदि परीक्षा केंद्र के समस्त कक्षों में स्वकेंद्र प्राप्त छात्राएं मिश्रित रूप से बैठी हों तो यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक से गैरहाजिर रहे केंद्र व्यवस्थापकों को लेकर नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। अनुपस्थित सभी केंद्र व्यवस्थापकों कि बुधवार को दोबारा बैठक में आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शिक्षिकाएं ही लेंगी छात्राओं की तलाशी
बैठक में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी महिला अध्यापकों द्वारा ली जाएगी। बालक परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष अध्यापकों द्वारा ही ली जाएगी। बैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. पारुल वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह और राजकीय कन्या इंटर कालेज परीक्षितगढ़ इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य पूनम चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।