{"_id":"6a565aeb0ad5873acd0bfe83","slug":"preparations-for-the-kanwar-yatra-intensify-work-to-raise-power-lines-begins-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112888-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, विद्युत लाइनों को ऊंचा करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, विद्युत लाइनों को ऊंचा करने का काम शुरू
विज्ञापन
कांवड यात्रा के मद्देनजर विद्युत निगम के कर्मचारी नीचे लटके तारों को ठीक करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अधिकारियों के निर्देश के बाद कांवड़ यात्रा को देखते हुए विद्युत निगम द्वारा नीचे लटके बिजली के तारों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए विद्युत निगम ने अपनी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां तेज कर दी हैं।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया है। इसके तहत मुख्य मार्ग हस्तिनापुर-मेरठ रोड के ऊपर से गुजरने वाली ढीली और नीची विद्युत लाइनों को ऊंचा किया जा रहा है। साथ ही तारों को आपस में टकराने से बचाने के लिए उनमें स्पेसर लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए बिजली आपूर्ति का शटडाउन लिया जा रहा है।
विद्युत निगम के एसडीओ रामजनम सिंह का कहना है कि अस्थायी रूप से हो रही इस कटौती से उपभोक्ताओं को थोड़ी असुविधा जरूर हो सकती है, लेकिन कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह बेहद जरूरी है।