फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the crushing season begin at Sakauti Sugar Mill

Meerut News: सकौती चीनी मिल में पेराई सत्र की तैयारियां शुरू

Fri, 30 Oct 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the crushing season begin at Sakauti Sugar Mill
दौराला - सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में पैराई सत्र का शुभारंभ करते। स्रोत : स्वयं
दौराला। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मिल परिसर में हवन-पूजन कर नए पेराई सत्र के निर्विघ्न संचालन की कामना की गई। चेन कैरियर में गन्ना डालकर सत्र की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। वेद प्रकाश मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण पाठ और हवन-पूजन कराया। प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार मुख्य यजमान थे। उन्होंने बताया कि मिल जल्द ही पेराई शुरू करेगी। गन्ना प्रबंधक जितेंद्र पूनिया ने किसानों से अपील की कि पर्ची मिलने पर निर्धारित तिथि पर साफ-सुथरा गन्ना तौल केंद्रों पर लाएं। इस अवसर पर अनुज मलिक, बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र राणा, अमित राणा, आदेश चौधरी समेत जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed