{"_id":"6a5cde45ef3c2ac26402ff78","slug":"preparations-for-the-convocation-ceremony-intensify-rehearsal-held-at-the-university-meerut-news-c-72-1-mct1004-156451-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, विश्वविद्यालय में हुआ रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, विश्वविद्यालय में हुआ रिहर्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 22 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियाें के लिए रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में रिहर्सल आयोजित किया गया।
रिहर्सल में उन सभी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया जिन्हें समारोह के दौरान स्वर्ण पदक, विभिन्न पदक, डिग्री, प्रमाणपत्र एवं शोध उपाधि प्रदान की जानी है। कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह की संपूर्ण प्रक्रिया, मंच पर आने-जाने की व्यवस्था, उपाधि एवं पदक ग्रहण करने और अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से समय पर आने औरनिर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कहा। रिहर्सल के माध्यम से समारोह की प्रत्येक गतिविधि का पूर्वाभ्यास कराया गया, ताकि 22 जुलाई को आयोजित होने वाला दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 8:20 बजे प्रेक्षागृह में उपस्थित होना है।