{"_id":"6a301459d8fc69e2550958ac","slug":"preparations-for-teacher-recruitment-exams-intensify-schools-designated-as-exam-centers-will-remain-closed-meerut-news-c-72-1-mct1014-154771-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षकों ने डीआईओएस के सामने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षकों ने डीआईओएस के सामने रखीं समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जगदीश प्रसाद शुक्ल से मिलकर शिक्षकों की सेवा संबंधी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। डीआईओएस ने समस्याओं को शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राठी और जिला मंत्री अरविंद चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों को उठाया। इस दौरान प्रांतीय संरक्षण मंत्री डीएन यादव और मंडलीय मंत्री विजेंद्र ध्यानी भी मौजूद रहे।
डीआईओएस ने बताया कि जिले के कई विद्यालयों के शिक्षकों का लंबित वेतन सोमवार को ही जारी कर दिया जाएगा। जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश के संबंध में कहा कि निदेशालय स्तर से आवश्यक कार्रवाई पूरी होते ही जिला स्तर पर आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के संबंध में भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में उपेंद्र सिंह, सुनील कुमार तोमर, सुनील यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक शामिल रहे।