फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for Our Lady of Graces Festival intensify at Roman Catholic Church

Meerut News: रोमन कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता महोत्सव की तैयारियां तेज

Mon, 03 Nov 2025 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Our Lady of Graces Festival intensify at Roman Catholic Church
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में आयोजित होने वाले कृपाओं की माता महोत्सव की तैयारियों को ल
महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में 8 और 9 नवंबर को आयोजित होने वाले कृपाओं की माता महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान चर्च प्रबंधक फादर वेलेरियन पिंटो ने महोत्सव के दौरान संभावित समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस बार पिछली बार की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए व्यवस्था भी उसी के अनुरूप करनी होगी।
विज्ञापन

बैठक में सीओ आशुतोष कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में चर्च परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई। बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माता मरियम के दरबार में अपनी मन्नतें लेकर आएंगे। एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि महोत्सव से पहले ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार ज्योति, ईओ दीपिका शुक्ला, सूर्यदेव त्यागी, ठाकुर प्रीतीश, ऐनूदीन शाह, पंकज जैन, समर कुरैशी, सिस्टर क्रिस्टीना, शाहवेज अंसारी, फादर मार्टिन रावत, आलोक जैन, शानू जैन, डॉ. संदीप गौतम, निजाम अंसारी, सुहेल कुरैशी, सोनू त्यागी, राहुल पाल, उमा त्यागी, पिंकी सोम और शहजाद सितारा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed