{"_id":"6995bf6e477385ba0a014b65","slug":"preparations-for-meerut-league-in-full-swing-trials-to-be-held-before-holi-meerut-news-c-72-1-mct1009-149027-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ लीग की तैयारी तेज, होली से पहले होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ लीग की तैयारी तेज, होली से पहले होंगे ट्रायल
Wed, 18 Feb 2026 07:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
आईआईएमटी और एमडीसीए की ओर से होगा आयोजन, आईआईएमटी विवि के मैदान में होंगे सभी मैच
प्रत्येक टीम में होंगे मेरठ से बाहर के दो खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ लीग की तैयारी तेज हो गई है। होली से पहले सभी टीमों के ट्रायल पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद टीम की घोषणा होगी। मेरठ लीग में कुल छह टीम प्रतिभाग करेंगी और सभी मैच आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान में खेले जाएंगे। एक मैच दिन में और एक रात को होगा। आयोजकों की ओर से ट्रायल प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी और होली से पहले ट्रायल खत्म कर दिए जाएंगे।
क्रिकेट में युवाओं को बढ़ावा दिए जाने के उदे्श्य से मेरठ के आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान में विवि और मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से मेरठ लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में कुल 6 टीम प्रतिभाग करेंगी। टीमों को क्या नाम दिया जाएगा इसको लेकर अभी मंथन चल रहा है, लेकिन अधिकांश तैयारी पूरी हो चुकी हैं। उम्मीद है कि 22 के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद इसमें तेजी आएगी। टीम के ट्रायल आईआईएमटी विवि में इस माह के आखिर से शुरू होने की उम्मीद है। होली से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
प्रत्येक टीम में मेरठ से बाहर के दो खिलाड़ियों को खिलाने का मौका मिलेगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हो सकते हें। तय समय पर अगर कोई बड़ी प्रतियोगिता नहीं हुई तो मेरठ के समीर रिजवी, गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा, माधव कौशिक, विजय कुमार, रितुराज शर्मा आदि खिलाड़ी इस लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। इस लीग में शामिल होने के लिए खिलाड़ी का मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण अनिवार्य होगा। वर्तमान या पूर्व में रेलवे या किसी अन्य विभागीय टीम से जुडे खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकते हैं। बशर्ते उनका आधार कार्ड मेरठ जनपद का हो। जो खिलाड़ी बोर्ड के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं उनका ट्रायल नहीं होगा यानि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से रणजी, अंडर 23, स्टेट ट्रॉफी आदि खेल चुके खिलाड़ियों का ट्रायल नहीं होगा। उनका सीधा चयन होगा।