फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for making a new bypass started in Goharni by making a concrete track of the drain

गोहरनी में नाले की पक्की पटरी बनाकर नया बाईपास बनाने की तैयारी हुई शुरू

Mon, 18 Aug 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations for making a new bypass started in Goharni by making a concrete track of the drain
- भैंसवाल रोड और गोहरनी गांव को संपर्क मार्ग को जोड़ेगी पटरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भैंसवाल रोड से सहारनपुर रोड से को जोड़ने के लिए गोहरनी गांव के बाहर पूर्वी यमुना नहर खंड की ओर से तीन किलोमीटर लंबाई और 3.75 मीटर नाले की पटरी का निर्माण होगा। इस नाले की पटरी के निर्माण होने से गोहरनी गांव में नए बाईपास का काम करेंगी।
सहारनपुर रोड से गोहरनी गांव के बीच से होकर भैंसवाल रोड पर नवीन मुख्यालय जाने के लिए सरकारी व प्राइवेट वाहन गांव के अंदर होकर जाते हैं। नवीन जिला म़ुख्यालय और साईंधाम के पास सहारनपुर रोड पर आने जाने के लिए दुपहिया वाहनों की बढ़ोत्तरी हुई है। गांव के मार्गों को जाम से बचाने के लिए पूर्वी यमुना नहर खंड शामली ने भैंसवाल रोड पर गोहरनी गांव के बाहर 3.10 किलोमीटर लंबाई और 3.75 चौड़ाई की नाले की पटरी के निर्माण की कार्य योजना तैयार की जा रही है। कार्ययोजना स्वीकृत होने और धनराशि अवमुक्त हो जाने के बाद गोहरनी गांव को नया बाईपास मिल जाएगा। बाईपास का निर्माण हो जाने के बाद गोहरनी गांव से सहारनपुर रोड पर आम नागरिकों को आने जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के अवर अभियंता गौरव वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में गोहरनी बाईपास के एस्टीमेट बनाया जा रहा है। नाले की पटरी की कार्ययोजना जल्दी तैयार करके सिंचाई विभाग लखनऊ मुख्यालय को भिजवाई जाएगी। शासन से धन अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। गोहरनी गांव में नाले की पटरी का निर्माण होने से गोहरनी गांव में बाईपास का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जल शक्ति सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मिलकर दे चुके ज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार पंवार ने बताया कि गोहरनी गांव के बाहर पूर्वी यमुना नहर खंड के नाले की 3.10 मीटर लंबाई और 3.75 चौड़ाई की नाले की पटरी निर्माण की कार्ययोजना के लिए प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से वे मिल चुके हैं। मंत्री को धनराशि अवमुक्त कराने के लिए ज्ञापन दिया चुका है। मंत्री ने इस कार्य योजना धनराशि अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed