{"_id":"698b2b007eb03471ac03839e","slug":"preparations-for-mahashivratri-begin-at-baba-aughadnath-temple-devotees-flock-to-perform-jalabhishek-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1104383-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाबा औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, जलाभिषेक को उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाबा औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, जलाभिषेक को उमड़ेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक पूर्व बैरिकेडिंग का कार्य प्रगति पर।
- सुरक्षित प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग कराई, 22 सेवादारों और 50 संयोजकों को दी जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इसमें बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या दो लाख से अधिक तक हो जाती है। औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की विशेष तैयारी की जा रही है। यहां भक्तों के सुरक्षित प्रवेश की व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मंदिर में प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि लाइटिंग, बैरिकेडिंग, जूता स्टैंड आदि व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी तक सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आयोजन को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए समिति के नौ पदाधिकारी, 22 सेवादार और 50 संयोजक जिम्मेदारी निभाएंगे। 14 फरवरी से लाइटिंग आरंभ हो जाएगी।
-- --
जलाभिषेक के साथ होगी चार प्रहर की पूजा
समिति के अनुसार 15 फरवरी को जलाभिषेक सुबह पांच बजे से आरंभ होगा। यह 16 फरवरी की सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान रात्रि में चार प्रहर की पूजा भी होगी। सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जाम की स्थिति से बचने के लिए नैंसी चौराहा और दर्शन एकेडमी के पास दोपहिया वाहन और बड़ेे वाहनों को रोक दिया जाएगा। एमएच रोड से आने वाले वाहन वेस्ट एंड रोड से होकर जाएंगे। इसके अलावा रजबन रेड क्वार्टर की ओर से आने वाले वाहन नैंसी चौराहे से हनुमान चौक बोम्बे बाजार और वेस्ट एंड रोड होकर निकलेंगे।