{"_id":"69592cf23db2ea3b530fa139","slug":"preparations-for-magh-mela-are-in-full-swing-lakhs-of-devotees-will-arrive-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104293-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: माघ मेले की तैयारी तेज, लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: माघ मेले की तैयारी तेज, लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे
Sat, 03 Jan 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 03 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
भद्रकाली मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसपी देहात अभिजीत कुमार एसडीएम संतोष कुमार स
मंदिर समिति तैयारी में जुटी, एसपी देहात ने मंदिर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
-पांच जनवरी से दो फरवरी के बीच प्रत्येक सोमवार को लगेगा मेला
हस्तिनापुर। अकबरपुर इच्छाबाद के निकट मध्य गंग नहर किनारे स्थित भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर पर पांच जनवरी से लगने वाले माघ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह मेला पांच जनवरी से दो फरवरी तक पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को लगेगा। मंदिर समिति तैयारी में जुटी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं के देखने के लिए एसपी देहात अभिजीत, एसडीएम संतोष कुमार, सीओ पंकज लवानिया ने मंदिर पहुंचे और दिशा-निर्देश दिए।
माघ महीने में भद्रकाली मंदिर पर देश के कोई राज्यों से लाखों श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को आते हैं। जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी देहात ने भद्रकाली मंदिर पहुंचकर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी देहात ने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली और उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रबंधन से भी चर्चा की गई। एसपी देहात ने मंदिर समिति से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। एसडीएम संतोष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं और बुजुर्गों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।