{"_id":"671d71a36fbcb5b1fa0d8c94","slug":"preparations-for-kartik-purnima-ganga-bathing-fair-started-at-makhdoompur-ganga-ghat-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102277-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला पंचायत द्वारा मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी का शनिवार को सीओ अभिषेक पटेल ने जायजा लिया।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला पंचायत द्वारा मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू हो गई हैं। शनिवार को सीओ अभिषेक पटेल ने थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा और पुलिस फोर्स के साथ तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर में चल रही तैयारी को लेकर संबंधित ठेकेदारों को विशेष दिशा निर्देश दिए।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले पांच दिवसीय गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू हो गई हैं। 15 नवंबर को मुख्य स्नान है। यहां पर मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद सहित कई जनपद के लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान और पिंडदान करने के लिए पहुंचते हैं। मेला 11 से 15 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मेला सीसीटीवी कैमराें की नजर में आयोजित होगा। पुलिस कंट्रोल रूम से असामाजिक तत्वों पर नजर रख सकेगी। मेले को चार जोन में बांटा जाएगा। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाट बनाने के भी निर्देश दिए। गंगा में पीएससी की फ्लड कंपनी भी तैनात रहेगी।