{"_id":"6ada07c9b612f126cb057d4c","slug":"preparations-complete-for-graduate-mlc-election-in-sardhana-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114009-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
- शुक्रवार को होगा मतदान; पोलिंग पार्टियां पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सरधना में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए नगर पालिका परिषद और खंड विकास कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद दोनों केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां और भारी पुलिस बल पहुंच गया।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरे दिन दोनों मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दोनों केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।