फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations begin in Hastinapur for the safety of Shiva devotees.

Meerut News: शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए हस्तिनापुर में तैयारी शुरु

Tue, 28 Jul 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin in Hastinapur for the safety of Shiva devotees.
हस्तिनापुर। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर हस्तिनापुर नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर ऐतिहासिक प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पहुंचने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कस्बे के सभी कांवड़ मार्गों पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और प्रकाश (लाइटिंग) व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि रात के समय यात्रा करने वाले कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। सावन के पवित्र महीने में आसपास क्षेत्र के हजारों शिवभक्त जलाभिषेक के लिए हस्तिनापुर पहुंचेंगे। शिवभक्तों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी संवेदनशील और संदिग्ध स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग नगर पंचायत कंट्रोल रूम से की जाएगी। यातायात को सुचारू बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा के लिए नगर पंचायत का शिविर भी प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट धर्मशाला के समीप लगाया जाएगा, जहां पर नगर पंचायत की टीम शिव भक्तों की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed