फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   preparations begin for makhdumpur fair

मखदुमपुर मेले की तैयारियां शुरू

Wed, 06 Nov 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
preparations begin for makhdumpur fair
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर प्रस्तावित चार दिवसीय मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला स्थल पर दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। चार दिन तक चलने वाले गंगा स्नान मेले में लाखों श्रद्धालु पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में स्नान करके पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित होने वाला मेला जिला पंचायत मेरठ द्वारा आयोजित किया जाता है। इस चार दिवसीय मेले में दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला मंगलवार को तेज हो गया है। दूर-दूर से आए दुकानदार मेला स्थल पर दुकानों के लिए जगह चिह्नित कर रहे हैं। यह मेला दुकानदारों के लिए निशुल्क रहता है। इसमें दुकानदारों पर दुकान के बदले कोई टैक्स नहीं लगाया जाता है। उनके लिए विद्युत और पानी आदि की सुविधाएं जिला पंचायत द्वारा मुहैया कराई जाती हैं। कई वर्षों से इस मेले में लगातार दुकान लगाने वाले गगसोना निवासी जागना, भातनोर निवासी संजय, मुजफ्फरनगर निवासी रवि, मवाना निवासी राजेंद्र कुमार आदि खिलौनों विक्रेताओं ने बताया कि लगातार इस मेले में दस वर्षों से आ रहे हैं। जिन्हें हर प्रकार की सुविधा मेला स्थल पर जिला पंचायत द्वारा मुहैया करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed