फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation to send notice if cess collection is low

Meerut News: उपकर संग्रह कम होने पर नोटिस भेजने की तैयारी

Sat, 15 Nov 2025 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Preparation to send notice if cess collection is low
मेरठ। डीएम वीके सिंह ने उपकर संग्रहण का लक्ष्य पूरा न होेने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने श्रम विभाग से उपकर (सेस) जमा न करने वाले विभागों का ब्योरा मांगा है। कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने इस बारे में निर्देश दिए। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि 2025-26 में 65.49 करोड़ रुपये से अधिक का लक्ष्य रखा गया लेकिन अब तक 32.80 करोड़ रुपये ही जमा हो पाया है। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने निर्देश दिए कि सभी कार्यदायी संस्थाओं और विभागों को नोटिस भेजे जाएं। इनमें बताया जाए कि उपकर राशि http://cessupbocw.in पोर्टल पर जमा कराएं। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। श्रमिकों का पंजीकरण न होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed