{"_id":"5e0668688ebc3e87e915d47f","slug":"preparation-of-new-year-started-in-churches-meerut-news-mrt460868995","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चों में शुरू हुई नववर्ष की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चों में शुरू हुई नववर्ष की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चों में शुरू हुई नववर्ष की तैयारी
मेरठ। शहर के चर्चों में क्रिसमस के बाद नववर्ष की तैयारी शुरू हो गई है। 29 दिसंबर से चर्च में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा। इसमें बच्चों द्वारा प्रभु यीशु के जन्म और जीवन से संबंधित लघु नाटिकाओं का मंचन किया जाएगा।
बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में नववर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत 29 दिसंबर को बैप्टिसमल मेटिंग सर्विस होगी इसके बाद 31 दिसंबर और 1 जनवरी को होली काम्यूनियन सर्विस होगी। एक जनवरी को सेंट थॉमस गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में छावनी स्थित सेंट जोंस चर्च में 28 दिसंबर को बान फायर में कैरल सिंगिंग का आयोजन होगा। छावनी स्थित संत जोसफ कैथीड्रल में 29 दिसंबर को मिस्सा बलिदान से कार्यक्रम शुरू होगा। एक जनवरी को नववर्ष पर यीशु की मां मरियम का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, साकेत मिशन कंपाउंड स्थित सिटी मेथोडिस्ट चर्च में 29 दिसंबर को रैव्ह. इमानुएल मसीह के तत्वावधान में आयोजन होगा। 31 दिसंबर को वाच नाइट सर्विस और एक जनवरी को नए साल की चर्च की सर्विस होगी।