{"_id":"66451f8e542543976c03fa47","slug":"preparation-for-questions-and-answers-from-the-headmaster-meerut-news-c-26-1-sal1002-121087-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रधानाध्यापक से सवाल जवाब की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रधानाध्यापक से सवाल जवाब की तैयारी
Thu, 16 May 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 16 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
शामली, जलालाबाद। कक्षा चार की छात्रा की बेरहमी से पिटाई के मामले में निलंबित चल रहे प्रधानाध्यापक जुल्फिकार त्यागी प्रकरण में बीईओ शामली ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बीईओ का कहना है कि मामले ने दोनों पक्षों के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में नौ मई को प्रधानाध्यापक जुल्फिकार त्यागी ने कक्षा चार की छात्रा मानवी से कुछ सवाल पूछे। आरोप है कि सवाल का जवाब न देने पर प्रधानाध्यापक ने मानवी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को मारपीट की पूरी जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन घटना की शिकायत करने के लिए स्कूल पहुंचे। यहां भी प्रधानाध्यापक ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया।
कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बीएसए के निर्देश पर बीईओ जलालाबाद राहुल धामा ने मामले की स्कूल पहुंचकर जांच की। जिसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उन्हें बीआरसी से संबद्ध कर दिया। साथ ही मामले की जांच बीईओ शामली प्रिंसी को सौंप दी। जांच अधिकारी प्रिंसी ने बताया कि तीन दिन पहले ही जांच उनके पास पहुंची है। अभी पत्रावली का अध्ययन किया गया है। जांच के पहले चरण में प्रधानाध्यापक जुल्फिकार त्यागी को आरोप पत्र भेजकर 15 दिन के भीतर जवाब दाखिल कराया जाएगा। इसके बाद टीम पीड़ित छात्रा व उनके परिजनों का बयान दर्ज करेगी। साथ ही, स्कूल पहुंचकर स्टाफ व अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उसके बाद वह अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपेगी।