मतगणना की तैयारी: युवा और आईटी एक्सपर्ट को बनाया जा रहा मतगणना एजेंट, विधानसभा वार ये रहेंगी टेबल की व्यवस्था
मेरठ में चार जून को कृषि विश्वविद्यालय में लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। सपा ने कांग्रेस व आप के भी एजेंट बनाए, रालोद ने भी भाजपा समर्थकों को एजेंट बनाया है। भाजपा मतगणना में रालोद से कोई सहयोग नहीं लेगी , पार्टी पदाधिकारियों को ही अभिकर्ता बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में अब सभी की निगाहें 4 जून को घोषित होने वाले परिणाम पर लगी हैं। मतगणना की जहां प्रशासन अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे चुका है, वहीं राजनीतिक दल भी मतगणना के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। सपा, रालोद ने मतगणना में युवा और आईटी विशेषज्ञों को एजेंट बनाया है। सहयोगी दलों को भी टीम में शामिल किया गया है। भाजपा ने सहयोगी दल रालोद का सहयोग मतगणना में नहीं लिया है, उसने अपने एजेंट पार्टी पदाधिकारियों को ही बनाया है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में 4 जून को मतगणना होगी। यहां पर मेरठ लोकसभा की चार विधानसभाओं मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर विधानसभा में पडे़ मतों की गिरती है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की सरधना विधानसभा, बिजनौर लोकसभा सीट की हस्तिनापुर विधानसभा और बागपत लोकसभा सीट की सिवालखास विधानसभा की भी मतगणना होगी।
मेरठ सीट की पांचवीं विधानसभा हापुड़ में हुई वोटिंग की गिनती हापुड़ में ही होगी। सभी विधानसभाओं में पड़े मतों की गणना अलग-अलग कक्ष में होगी। इसके लिए सभी चुनाव मैदान में उतरे सभी दलों ने मतगणना अभिकर्ता (एजेंट) बनाए है। हर टेबल पर सभी प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रहेगा। सभी दलों ने युवा, आईटी में एक्सपर्ट और अनुभवी लोगों को अपना एजेंट बनाया है।
सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन रहा है। मतगणना में भी यह गठबंधन बरकरार है। 102 एजेंट बनाए गए है, जिनसे से 20 कांग्रेस और 12 आम आदमी पार्टी के है। सभी एजेंट युवा और आईटी में एक्सपर्ट है। कुछ तो बीटेक भी है। सभी को मतगणना के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
अधिवक्ताओं के एक पैनल का भी सहयोग लिया जा रहा है। बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के भाई सुनील त्यागी ने बताया कि जो मतगणना के एजेंट बनाए गए है, वो सभी अनुभवी और युवा है। उन्हें मतगणना में उनकी जिम्मेदारी के बारे में पूरी तरह से बताया गया है।
रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ का कहना है कि मतगणना में भी सहयोगी दल भाजपा का सहयोग लिया गया है। सिवालसाख और हस्तिनापुर विधानसभा की मतगणना के लिए एजेंट बनाए गए है, इनमें रालोद के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं को भी एजेंट बनाया है। युवाओं को एजेंट बनाने में ज्यादा तहजीह दी गई है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज का कहना है कि मतगणना में रालोद कार्यकर्ताओं को एजेंट नहीं बनाया गया है। भाजपा की महानगर कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारी काफी तजुर्बेदार है, उनको ही मतगणना के लिए एजेंट बनाया गया है।
विधानसभा वार ये रहेंगी टेबल की व्यवस्था
मेरठ शहर--20 टेबल
मेरठ दक्षिण-18 टेबल
मेरठ कैंट- 14 टेबल
किठौर- 14 टेबल
सरधना- 14 टेबल
हस्तिनापुर- 14 टेबल
कंट्रोल यूनिट से मतगणना करने की प्रक्रिया बताई
मेरठ कॉलेज मेरठ में शुक्रवार को मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कंट्रोल यूनिट से मतगणना करने की पूरी प्रक्रिया तथा निर्धारित प्रपत्र भरना बताया गया। साथ ही हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी कराई गई। प्रशिक्षण जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा प्रशांत चौधरी उप प्रधानाचार्य जीआईसी इंटर कॉलेज मेरठ ने दिया।