फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   premi ko bulaakar pati ke seene utar vaa goli

प्रेमी को बुलाकर पति के सीने में उतरवा दी गोली  

Sun, 10 Jun 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
premi ko bulaakar pati ke seene utar vaa goli
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दौराला स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में शुक्रवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर दौराला के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के प्रेमी के साथ अवैध संबंध होने का विरोध सामने आया है। प्रेमी को घर बुलाकर हत्या कराने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी प्रेमी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से गांव वलीदपुर दौराला निवासी प्रॉपर्टी डीलर ऋषिपाल (55) पुत्र रामस्वरुप पत्नी मंजू के साथ काफी समय से कृष्णाकुंज कॉलोनी में रह रहा था। दंपति का बेटा आजाद और पुत्रवधू नीलम पास की दूसरी कॉलोनी में रहते हैं। जबकि दूसरा बेटा अमित किन्नर होने के कारण परिवार के साथ नहीं रहता है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे ऋषिपाल जब अपने घर सोया हुआ था तो घर में घुसे दो अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मंजू ने करीब एक घंटे बाद दी, जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने दौराला पुलिस को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद इंस्पेक्टर दौराला मनोज कुमार मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी झोलाछाप डॉक्टर बताया 
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपी प्रमोद झोलाछाप डॉक्टर है। प्रमोद भी इसी कॉलोनी में रहता है। करीब दो साल पहले प्रमोद की मंजू से मुलाकात हुई। दोनों में अवैध संबंध की जानकारी ऋषिपाल को हो गई थी। इसको लेकर ऋषिपाल पत्नी से मारपीट करता था। जिसको लेकर प्रमोद ने ऋषिपाल को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसानी से हुआ फरार
इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा ने बताया कि मंजू ने फोन कर प्रमोद को बुलाया था। प्रमोद तमंचा लेकर ऋषिपाल के घर पहुंचा। जहां पर ऋषिपाल सोया हुआ था। प्रमोद ने सीने से सटाकर ऋषिपाल को गोली मारी। प्रमोद वारदात करके आसानी से चला गया। मंजू ने काफी देर बाद शोर मचाया। 

पूछताछ में शक गहराया
इंस्पेक्टर दौराला ने ऋषिपाल की पत्नी पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सास-बहू के बयानों में विरोधाभास होने पर पुलिस का शक गहरा गया। एसपी सिटी ने पूछताछ की तो मंजू ने प्रमोद का नाम बताया।  

मकान का भी था विवाद 
हत्या के बाद मौके पर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही ऋषिपाल ने पास की एक कॉलोनी में अपने एक मकान का सौदा किया था। जिसके बयाने के चार लाख रुपये मिले थे। लेकिन अभी बैनामा नहीं हुआ था। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। ऋषिपाल प्रॉपर्टी बेचने की बात कह रहा था, जिसका उसकी पत्नी, बेटा व पुत्रवधू विरोध कर रहे थे। 

भाई ने किया आने से इंकार 
बताया गया कि ऋषिपाल ने अपने गांव की जमीन बेचकर यहां रहना शुरु किया था, जिसका उसके दो भाइयों ने काफी विरोध किया था। लेकिन फिर भी वह नही माना। उसकी अपने भाइयों से नहीं बनती थी। घटना के बाद उसके भाइयों को सूचना दी गई तो उन्होंने आने से इंकार कर दिया।  

दौराला व मवाना थाने में दर्ज थे कई मुकदमे 

पुलिस ने बताया कि ऋषिपाल पर दौराला और मवाना थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मवाना थाने में दर्ज हत्या के एक मुकदमे में उसे सजा होने की संभावना थी। घटना की जानकारी मिलने पर ऋषिपाल की मां ज्ञानदेवी पहुंची, जिसका रो रोकर बुरा हाल है। 


पत्नी ने कराई हत्या
ऋषिपाल की हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी को बुलाकर कराई है। महिला ने वारदात करना बताया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का सही खुलासा होगा। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed