फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Premature release of nine prisoners expected

जिला कारागार से नौ कैदियों की समय से पहले रिहाई की जगी उम्मीद,

Thu, 31 Dec 2020 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Premature release of nine prisoners expected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से नौ कैदियों की समय से पहले रिहाई की उम्मीद जगी है। शासन की हरी झंडी मिली तो गणतंत्र दिवस पर ये सभी कैदी जेल से रिहा होंगे। कारागर में इस समय करीब ढाई हजार बंदी हैं। इनमें 147 महिलाओं के अलावा लगभग 400 कैदी सजायाफ्ता हैं।
विज्ञापन


कारागार विभाग हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर कुछ कैदी रिहा करता है। यह सजायाफ्ता होने के साथ ही 14 साल की सजा पूरी कर चुके होते हैं। इसके अलावा जेल में उनके व्यवहार और सेहत को भी देखा जाता है। इस बार गंभीर अपराधों में सजा काट रहे नौ कैदी चिह्न्ति किए गए हैं। इनकी उम्र 60 से 70 वर्ष के बीच हैं। उम्रदराज होने के कारण ये चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन को भेजा गया विवरण
जिला कारागार से नौ कैदियों का ब्योरा जिला प्रशासन को भेजा गया है। प्रशासन ने सभी का डाटा पुलिस को उपलब्ध कराया है, जो तफ्तीश कर रिपोर्ट प्रशासन को सौपेंगी। प्रशासन यह विवरण कारागार विभाग को भेजेगा। शासन इस पर विचार कर फाइनल सूची वापस जिला प्रशासन को भेजेगा। यह प्रक्रिया 20 जनवरी से पहले पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति मिलने पर होगी रिहाई
चयन के लिए कुछ बिंदु निर्धारित हैं। जितने कैदियों को शासन से अनुमति मिलेगी, उन्हें 26 जनवरी को रिहा कर दिया जाएगा। - डॉ. बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed