फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pregnant woman dies during surgery; family creates a ruckus.

Meerut News: ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 13 Oct 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during surgery; family creates a ruckus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर निवासी गर्भवती महिला राधा सैनी (26) की अजंता हॉस्पिटल मेरठ में प्रसव ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मेडिकल थाना और मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया।
मुरलीपुर निवासी राधा सैनी गर्भवती थीं। पति बृजनंद सैनी के मुताबिक, उन्होंने हसनपुर कदीम निवासी सोनू के आश्वासन पर राधा को अजंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डॉ गुरुचरण ने प्रसव के लिए ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक लगातार खून और प्लाज्मा सहित जरूरी सामान मंगाते रहे। करीब चार घंटे बाद परिजनों को संदेह हुआ तो वे ऑपरेशन थिएटर के अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने राधा को मृत पाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद चिकित्सक मौके से फरार हो गए। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस और मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय और सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया भी वहां मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राधा के ससुर श्यामपाल ने डॉ गुरुचरण की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए मेडिकल थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का पक्ष
अस्पताल के अध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि राधा 'प्लेसेंटा एक्रीटा' नामक बीमारी से ग्रस्त थीं। इस बीमारी में प्लेसेंटा गर्भाशय की दीवार से चिपक जाता है और अत्यधिक रक्तस्राव होता है। इसी कारण राधा की मृत्यु हुई। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की थी। आकाश कुमार ने यह भी कहा कि राधा के परिजनों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की, जिसमें एलईडी, लिफ्ट और कांच के गेट तोड़े गए, साथ ही स्टाफ से अभद्रता की गई।
सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed