फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pregnant woman assaulted for dowry, attempt to murder

Meerut News: गर्भवती महिला से दहेज के लिए मारपीट, जान से मारने की कोशिश

Mon, 23 Mar 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman assaulted for dowry, attempt to murder
- तीन माह की गर्भवती पीड़िता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बे की दौलतराम कॉलोनी निवासी ममता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ममता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता के अनुसार 19 मार्च की रात ससुराल पक्ष के तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। उस समय वह तीन माह की गर्भवती थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे रोहतक स्थित पंडित बीपी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक उसका उपचार चला। पीड़िता ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी है। ममता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed