{"_id":"62fd2ca7d6a52776e33f6352","slug":"pregnant-gave-birth-to-a-child-in-an-ambulance-in-meerut-driver-and-technician-saved-life-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, चालक और टेक्नीशियन ने बचाई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, चालक और टेक्नीशियन ने बचाई महिला की जान
Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
सार
एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने नवजात और महिला की जान बचाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को भूडबराल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में बुधवार को एक महिला ने सरकारी एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बुधवार सुबह काशी की गर्भवती महिला सहाना को 108 एंबुलेंस के माध्यम से भूडबराल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन सड़क खराब होने के कारण गर्भवती को अस्पताल पहुंचने में वक्त लग गया। गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही पुत्र को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने बचाई महिला की जान
एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने नवजात और महिला की जान बचाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को भूडबराल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों में सड़क को लेकर रोष नजर आया।
विज्ञापन