{"_id":"6519c27379076cecf50129b4","slug":"precious-life-will-be-saved-great-donors-donated-blood-na-news-c-30-1-sah1001-10584-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बचेगी अनमोल जान, महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बचेगी अनमोल जान, महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में इंसानियत की सेवा के लिए हर कोई आगे आया। 61 रक्तदाता रक्तदान कर महादानी बने। जज्बा व उत्साह देखते ही बना। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच यह रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाएगा। रक्तदान शिविर में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने फीता काटकर किया। इसके बाद रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। युवा और महिलाओं सहित 61 नागरिकों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। इनके साथ ही जीआरपी पुलिस भी शामिल रही।
नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह, पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, विजयकांत चौहान ने भी रक्तदान किया। रक्तदान के लिए पहुंचे रक्तदाताओं के पते, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप आदि महत्वपूर्ण जानकारियां ली गई, ताकि भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के लिए दोबारा उनकी सेवाएं ली जा सकें। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सपना सोनी ने रक्तदाताओं को सराहा। शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सा स्टाफ में डॉ. वीके दत्त, मोहम्मद जुनैद, सविता गोस्वामी, हरीश सैनी, नीशू जैवाल, दीपाली शर्मा, रेणुका, अशोक कुमार, अमित सैनी, अर्जुन, विनीत रामपाल आदि शामिल रहे। इनके अलावा शिविर में पूर्व महापौर संजीव वालिया, संजय वालिया, प्रवीण बांदूखेड़ी, गंगोह के जयहिंद सामाजिक संगठन के उमंग शर्मा, प्रशांत कुमार का विशेष सहयोग रहा।
- रक्तदान का कोई मोल नहीं : विधायक
नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जीवन में रक्तदान ही एक ऐसा दान है जिसका कोई मोल नहीं है और ऐसा कर किसी जरूरतमंद को जीवनदान दिया जा सकता है। इसलिए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
- दूसरों को नया जीवन देता है रक्तदान : डीएम
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह दूसरों को नया जीवन देता है। रक्तदान महादान इसलिए है, क्योंकि दुनिया में अभी तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने अमर उजाला की पहल को सराहा। इस तरह के शिविर से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता आती है।
- समय के साथ बढ़ रही रक्तदान की महत्ता : महानगर अध्यक्ष
भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि समय के साथ रक्तदान की महत्ता बढ़ रही है। हम सभी को इस नेक कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। क्योंकि, इस समय अस्पतालों में डेंगू के चलते प्लेटलेट की मांग बढ़ी है, जिसका रक्त से ही निर्माण होता है। उन्हें रक्तदान कर अच्छा लगा है।
- रक्त देकर हुआ सुखद अहसास
शिविर में रक्तदान के लिए पहुंचे कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदाता सुधांशु बांदूखेड़ी ने कहा कि पहली बार रक्तदान करके उन्हें सुखद अहसास हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि उनका रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। मुझे लग रहा है कि शायद ही इससे बड़ा कोई दान हो।
भरत विहार निवासी संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि दूसरी बार रक्तदान किया। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। उन्हें अमर उजाला में पढ़कर शिविर की जानकारी मिली। जिसके बाद वह रक्तदान देने के लिए पहुंचे।
चिलकाना निवासी प्रीति ने पांचवीं बार रक्तदान किया। खून देकर अच्छा लगा। उनका कहना है कि रक्तदान करने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। तभी हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं। रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है।